फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Head bowed in the court of Allah, prayed for peace

Rewari News: अल्लाह की बारगाह में झुके सिर, अमन की दुआ मांगी

Fri, 30 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Head bowed in the court of Allah, prayed for peace
बकरीद पर म​स्जिद में नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
रेवाड़ी। जिलेभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा गांव खोल व गुड़ियानी की ईदगाह में नमाज सामूहिक तौर पर पढ़ी गई। नमाज के बाद इमाम इस्माइल ने देश में अमन-चैन व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की ताकीद की। इस दौरान लोगों ने एकदूसरे के गले लगकर त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान ने कहा कि यह त्योहार कुर्बानी का है। हमें अपने हर वह काम, जिससे हमारे परिवार व समाज को नुकसान पहुंच रहा हो, सब छोड़ने का प्रण लेने व बुराइयों से दूर रहना चाहिए। हमें समाज को एकजुट रखने का जीवन पर्यंत प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मस्जिद के खजांची पप्पू खान, सलामुद्दीन चौहान, शरीफ खान, मजीद खान, सुल्तान खान, फिरोज खान सलामत, डॉ. इस्माइल, दीन मोहम्मद, नूर मोहम्मद, आनंद, खुर्शीद, अनिल, सुबहान, दीपक, परवेज़, समर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed