{"_id":"6611a4ebdb77fb0a950a4017","slug":"he-was-serving-liquor-by-opening-an-illegal-premises-in-chicken-point-caught-rewari-news-c-197-1-snp1001-116382-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता खोल पिला रहा था शराब, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता खोल पिला रहा था शराब, काबू
Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हुडा पार्क के पास स्थित चिकन प्वाइंट में छापा डालकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की टीम ने अवैध अहाता पर छापा डाला है। टीम को वहां सात लोग शराब व बीयर पीते मिले हैं। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने संचालक के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि हुडा पार्क के पास बनीज चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता चलाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सुनील कुमार के साथ आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर टीम को दिल्ली कैंप का राजकुमार मिला। उसने चिकन प्वाइंट के परिसर में राजकुमार ने दुकान के सामने खुले में पांच मेज रखकर 22 कुर्सी डाल रखी थी। दो मेज पर सात लोग शराब व बीयर पीते मिले। राजकुमार ने बताया कि उसने दुकान फरीदाबाद के राजीव कुमार से एक साल पहले 10 हजार रुपये महीना किराए पर ली थी। वह दुकान पर चिकन, पनीर, चाप, पानी सोढा आदि बेचता है। लोग ठेके से शराब लाकर यहां बैठकर पी लेते हैं। इससे उनका सामान बिक जाता है। सेक्टर-27 थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। चिकन प्वाइंट संचालक से शराब पिलाने के लिए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी को सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।