फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HBSE...10th Social Science questions told to be easy

Rewari News: एचबीएसई...10वीं सामाजिक विज्ञान के सवालों को बताया आसान

Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
HBSE...10th Social Science questions told to be easy
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वी कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर हुई। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला नहीं मिला। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया गया था। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था। दस्तों ने विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई और नजदीकी फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। विद्यार्थियों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का पेपर अपेक्षाकृत आसान था, हालांकि पेपर लंबा होने के कारण समय की थोड़ी कमी महसूस हुई। उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
--
730 से अधिक सुपरवाइजर रहे तैनात
बोर्ड प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत 54 अधीक्षक के साथ 730 से अधिक सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं ताकि प्रत्येक कमरे में नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 लागू रहेगी और गोपनीयता भंग होने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-223 के तहत कार्रवाई होगी।

--
वर्जन :
हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान री परीक्षा सोमवार को जिले के सभी 54 केंद्रों पर संपन्न हुईं। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed