फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hawa Singh's horse Khalifa I in horse show

Rewari News: हाॅर्स शो में हवा सिंह का घोड़ा खलीफा प्रथम

Thu, 26 Sep 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hawa Singh's horse Khalifa I in horse show
फोटो : 01रेवाड़ी। नेहरूगढ़ निवासी हवा सिंह के नर शिशु घोड़े को सम्मानित करते हुए। स्रोत : ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। राजस्थान के टोडपुर में आयोजित श्री भैरो बाबा पशु मेले में हॉर्स शो का आयोजन किया गया। इसमें रेवाड़ी के नेहरूगढ़ निवासी हवा सिंह का खलीफा (नर शिशु घोड़ा) प्रथम स्थान पर रहा है। राजस्थान सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजस्थान सरकार द्वारा चार दिवसीय शेखावाटी हॉर्स शो 2024 कार्यक्रम के तहत श्री भैरो बाबा पशु मेला टोडरपुर नवलगढ़ जिला झुंझुनूं में अश्व एवं ऊंट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें हवा सिंह के 28 महीने के खलीफा (नर शिशु घोड़ा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। हवा सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के विभिन्न स्थानों से घोड़े आए हुए थे। डॉक्टरों के एक विशेष पैनल नेर उनके 28 माह के साढ़े 64 इंच कद के नर शिशु घोड़े को चैंपियन घोषित किया। बताया कि इससे पूर्व भी खलीफा हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी फरवरी 2024 में हरियाणा चैंपियन रह चुका है। उस समय भी 51000 रुपये मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। उसके नेहरूगढ़ आने पर वेटरनरी सर्जन डॉ. अरुण कुमार जैन वीएलडीए नितिन यादव तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed