फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Havan was performed on New Year's Day at Go-Kranti Gaushala.

Rewari News: गो-क्रांति गोशाला में नववर्ष पर किया गया हवन

Thu, 01 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Havan was performed on New Year's Day at Go-Kranti Gaushala.
फोटो : नववर्ष के स्वागत पर गोक्रांति गौशाला में हवन यज्ञ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व अन्य।
रेवाड़ी। नववर्ष पर गोक्रांति गोशाला अंसल टाउन में हवन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गोशाला प्रधान हवासिंह डागर ने की। यज्ञ के यजमान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। उन्होंने गोसेवा करने पर जोर दिया
विज्ञापन

यज्ञ पुरोहित सुखदेव आर्य रहे। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जीवन में शुभ कार्यों की शुरुआत गोसेवा और यज्ञ से करनी चाहिए। गोसेवा समाज का सबसे नेक कार्य है। दलीप शास्त्री को सनातन धर्म सभा का जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। गोसेवक दिनेश गोयल को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोशाला के प्रदीप डागर ने कहा कि गोसेवा का यह पवित्र कार्य समाज के सहयोग से लगातार चल रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, सतबीर सरपंच, डाॅ. युद्धवीर, ब्रह्मप्रकाश, निर्मल यादव, अन्नू डागर, विक्रम शास्त्री, दिनेश, प्रमोद शास्त्री, जीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed