{"_id":"670c05219247a78b0d08ea04","slug":"haryana-three-people-died-due-to-cylinder-explosion-in-rewari-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में सिलिंडर फटने से तीन लोगों ने तोड़ा दम, भोजन बनाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में सिलिंडर फटने से तीन लोगों ने तोड़ा दम, भोजन बनाते समय हुई घटना
Sun, 13 Oct 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:06 PM IST
सार
गांव खोल में 10 दिन पहले भोजन बनाते समय घटना हुई थी। दिल्ली में घायलों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के गांव खोल में 10 दिन पूर्व रसोई घर में भोजन बनाते समय सिलिंडर फट गया था जिसमें एक महिला सहित तीन लोग झुलस गए थे। तीनं का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान तीनों ने एक-एक करके दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव खोल के रहने वाले दयाशंकर ने बताया कि दो अक्तूबर को सुबह उसकी पत्नी शकुंतला रसोई घर में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर फट गया जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से पत्नी शकुंतला व बेटा शोभित और भीम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। तीनों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान एक-एक करके तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दयाशंकर का कहना है कि गैस एजेंसी की लापरवाही से घटना हुई। सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घटना हुई थी। उन्होंने गैस एजेंसी पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है।