फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Roadways: 54 conductors and 39 drivers were transferred from Rewari depot

Haryana Roadways: रेवाड़ी डिपो से 54 परिचालक व 39 चालकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची, बढ़ेगी परेशानी

Sat, 20 May 2023 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 09:06 PM IST
सार

रेवाड़ी डिपो में बसों व चालकों का पहले ही अभाव था। बसों की संख्या कम होने के साथ-साथ अब परिवहन निदेशालय ने चालक-परिचालकों का तबादला कर दिया है। इससे ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों को खामियाजा उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Haryana Roadways: 54 conductors and 39 drivers were transferred from Rewari depot
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा परिवहन निदेशालय ने प्रदेशभर में रोडवेज बस चालक परिचालकों का ऑनलाइन तबादला कर दिया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। इस सूची में रेवाड़ी जिले से 54 परिचालक व 39 चालक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि तबादला सूची में रेवाड़ी को छोड़कर सभी जिलों को नए चालक-परिचालक मिले हैं।

विज्ञापन


ऐसे में रोडवेज के बेड़े में अब 229 परिचालकों में से 175 रह गए हैं जबकि चालक 229 में से 190 रह गए हैं। अब बेड़े में भी 177 में से 127 बसें रह गई है। अब रोडवेज में चालक परिचालकों के कम होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


यहां हुआ तबादला
जारी हुई सूची में 54 परिचालकों का तबादला कर दिया गया है। इनमें 1 अंबाला, 2 भिवानी, 1 चंडीगढ़, 12 फरीदाबाद, 2 गुरुग्राम, 2 नूंह, 9 पलवल, 11 पंचकूला, 3 सिरसा व 11 यमुनानगर लगाया गया है। वहीं विभाग ने 39 चालकों का भी तबादला कर दिया है। इनमें 11 अंबाला, 2 भिवानी, 2 चंडीगढ़, 1 दिल्ली, 5 फतेहाबाद, 7 कैथल, 5 पलवल, 3 सिरसा व 3 यमुनानगर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर पड़ेगा असर

बसों की संख्या कम होने के साथ-साथ अब परिवहन निदेशालय ने चालक-परिचालकों का तबादला कर दिया है। इससे ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों को खामियाजा उठाना पड़ सकता है। जिला में कई रूट तो ऐसे रह गए हैं जहां पर रोडवेज बसों की संख्या एक-दो बची है जबकि उन पर अब पूरी तरह से सोसायटी की बसों का कब्जा कर लिया है। इसके अलावा रोडवेज की बसों के मिस होने वाले टाइम की भी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

दो माह में इन रूटों पर हुई कंडम
रेडवेज अधिकारी ने बताया कि डिपो से सात कंडम की गईं बसें कन्हौरी, भटसाना, लिसान व मंदौला व अन्य रूटों पर जाती थीं। इनसे प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। ऐसे में उन सभी यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लगातार संख्या कम होने से कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी घट सकते हैं।


127 बसों से सफर करते हैं प्रतिदिन 30 हजार यात्री
डिपो की कुल 127 बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों से डिपो को प्रतिदिन 11-12 लाख रुपये के करीब राजस्व प्राप्त हो रहा है, लेकिन डिपो में बसों की संख्या कम होती जा रही है। इस समय डिपो के पास रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों सहित कुल 127 बसें हैं। डिपो को यात्रियों की संख्या को देखते हुए 177 बसों की जरूरत है। डिपो में करीब 50 बसों की और जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed