फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana is the first state in the country to implement the new education policy: Dhanda

नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य : ढांडा

Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana is the first state in the country to implement the new education policy: Dhanda
फोटो : 27नठेड़ा के भूमिका सदन में आयोजित कार्यक्रम बच्चों को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री महीप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों का साइंस विषय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। उन्होंने ये बातें गांव नठेड़ा स्थित भूमिका सदन में भाजपा नेता वीर कुमार यादव की ओर से आयोजित एक निजी कार्यक्रम में कहीं।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कोसली क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर निजी स्कूलों में अधिक फीस वसूली के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसमें भी सुधार होना है। कुछ हद तक सुधार हुआ है।
विज्ञापन

अगर कोई किसी निजी स्कूल की शिकायत प्रमाण के साथ करे तो वह कार्रवाई कराएंगे। प्रदेश के स्कूलों में 5-6 साल से हजारों साइकिल खड़े होने के सवाल पर कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। इस विषय में कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर कुमार यादव ने शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा व कार्यक्रम में आए नेताओं का आभार व्यक्त किया। भाजपा के शीर्ष नेता डॉ. मंगलसेन के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने सदैव लोगों को अपना आत्मिक स्नेह दिया, जिसकी बदौलत हरियाणा भर से सम्मानित जन यहां आए हैं।

शिक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम आए रजत कुमार, द्वितीय रहे नवदीप शर्मा, अभिमन्यु यादव, तनु कुमारी को पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए वंश यादव, पूजा, ईवा को सम्मानित किया।
सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए गुरदयाल सिंह एडवोकेट, शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानेंद्र यादव, खेल क्षेत्र में कपूर सिंह, पर्यावरण क्षेत्र के लिए अजय कुमार, कृषि क्षेत्र के लिए सोमदत्त आर्य, सांस्कृतिक क्षेत्र में दलबीर सिंह फूल व साहित्य क्षेत्र में सत्यवीर नाहड़िया को सम्मानित किया।

इस समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक कंवरपाल सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed