फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Harshit secures first place in the Junior category of the poetry recitation competition, while Priya takes the top spot in the Senior category.

Rewari News: काव्य पाठ के जूनियर वर्ग में हर्षित और सीनियर में प्रिया प्रथम

Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Harshit secures first place in the Junior category of the poetry recitation competition, while Priya takes the top spot in the Senior category.
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
डहीना।
विज्ञापन

गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक बाल सभा में चारों सदनों के बीच पेंटिंग और काव्य पाठ प्रतियोगिताएं हुईं। काव्य पाठ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अरावली सदन की हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीलगिरि सदन के मंदीप दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं हिमालय सदन की सोनाली सिंह और शिवालिक सदन के दक्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की काव्य पाठ प्रतियोगिता में नीलगिरि सदन की प्रिया प्रथम, हिमालय सदन की छम्मा द्वितीय और अरावली सदन की प्रवेश कुमारी व शिवालिक सदन की नंदिनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में ध्रुव, देविका और सोनाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि सीनियर वर्ग में मनीषा, अंकित और मुस्कान विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालिक सदन के तत्वावधान में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लेखक यशपाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिवालिक सदन के प्रतिनिधि रवि कुमार ने बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता में एबीआरसी अनुराधा चौहान, मंजू शर्मा और सीमा यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी यादव, रेखा और प्रियंका ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।

हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के कुशल संचालन में आयोजित इस बाल सभा में पिछली प्रतियोगिताओं के विजेताओं और विभिन्न कक्षाओं के मॉनिटरों को भी सम्मानित किया गया। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed