फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Harmony and brotherhood are very important in society: Rao Narbir

समाज में सद्भाव व भाईचारा बेहद जरूरी : राव नरबीर

Sun, 12 Jan 2025 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Harmony and brotherhood are very important in society: Rao Narbir
फोटो : 08श्रीकृष्ण भवन में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के दृश्य। स्रोत : संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी स्थित श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा के 11वें वार्षिक उत्सव व प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि समाज में सद्भाव व भाईचारा बेहद जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव, भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर की पूर्व कुलपति प्रो. सुषमा यादव और उद्योगपति मदन मोहन यादव विशिष्ट अतिथि रहे। सभा के प्रधान रामबीर यादव ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और यादव गौरव सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल दर्जनभर लोगों को यादव गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इनमें समाजसेवी मदन मोहन यादव (दानवीरता), कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर यादव ( कृषि शोध), डॉ.बीना यादव (महिला सशक्तीकरण), अभिनेता विजय भाटोटिया (कला एवं संस्कृति), प्रगतिशील किसान सुनील यादव (कार्बनिक खेती), सुशीला यादव (समाज सेवा), अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन यादव, कनिका यादव व सतीश यादव (खेल), साप्ताहिक निशुल्क मेडिकल टीम के डॉ दीपक यादव व डॉ. कविता यादव शामिल हैं। इनके अलावा आईएएस, असिस्टेंट प्रोफेसर, एनडीए, सीडीएस, पीएचडी, नेट, जेआरएफ, एमडी,एमएस, डीएम, आईआईएम,आईआईटी एमबीबीएस और 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफल प्रतिभाशाली दो सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं को अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रणबीर यादव, नरेश यादव, शशि यादव, संगीता यादव, विवेक राव, अन्नू यादव, कर्नल राजेंद्र यादव, कर्नल अमन यादव, कंवर सिंह, बिमला यादव, कृष्ण मोहन,रविंद्र यादव, दिनेश यादव, अमर सिंह,लाल सिंह मौजूद रहे।



यादव सभा की स्मारिका का किया विमोचन
समारोह में कमांडेंट आरके यादव के संपादन में प्रकाशित यादव सभा की स्मारिका का विमोचन किया गया। सभा के मुख्य संरक्षक स्वामी लालदास ने आशीर्वचन, सभा अध्यक्ष रामबीर यादव ने अभिनंदन, महासचिव प्रोफेसर सतीश कुमार यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जसवंत सिंह यादव ने आभार ज्ञापित किया। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने संचालन किया। संरक्षक प्रो. यशपाल यादव, डॉ. आरके यादव, गोकलराम यादव, जगत सिंह यादव, प्रो. एलएस यादव, दलीप सिंह यादव,दुलीचंद यादव ने मेहमानों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर अनिल यादव, समय सिंह यादव,भूपेंद्र यादव, डॉ रामौतार एकलव्य,शशि भूषण यादव, अमर सिंह यादव, मुकेश राव, विनोद यादव, समय सिंह,रामसिंह, भूपेंद्र यादव आदि ने विभिन्न प्रभार संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed