फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hariyali Teej... Jaipur's kites will fly with Bareilly's string

Rewari News: हरियाली तीज...बरेली की डोर से उड़ान भरेंगी जयपुर की पतंगेें

Fri, 04 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej... Jaipur's kites will fly with Bareilly's string
फोटो : 7भाड़ावास गेट के पास दुकान पर रखे पतंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाली तीज पर इस बार बरेली के मांझे के सहारे जयपुर की पतंग आसमान में उड़ान भरेंगी। बाजार में अभी तक मांझे और पतंग की दुकानें सज गई हैं। बरेली के विभिन्न प्रकार के मांझे और जयपुर की पतंग लोगों को भा रही है। खासतौर से बच्चे कार्टून किरदार वाली पतंग पसंद कर रहे हैं।
हरियाली तीज 27 जुलाई को है। यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर हर वर्ष पतंगबाजी प्रतियोगिता होती है। हरियाली तीज को लेकर शहर में पंतगों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

पतंगबाजी का शौक रखने वाले लोग तीज से पहले ही पतंग और मांझा खरीदने में जुट गए हैं। दुकानों पर युवाओं व बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइनों में पतंगें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पतंग व मांझे के दामों में 20 से 50 रुपये की तेजी भी आई है, लेकिन पतंगबाजी करने वाले युवाओं में महंगाई का कम असर देखने को मिल रहा है।
तीज के त्योहार को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह रहता है। तीज से एक दिन पहले आने वाले सिंधारे पर रिश्तेदारों व नव विवाहिताओं के ससुराल में घेवर भेजने की प्रथा भी चली आ रही है।
इसको लेकर इन दिनों हलवाई भी घेवर बनाने में जुटे हुए हैं। घेवर सावन की परंपरा का हिस्सा है। मिष्ठान भंडारों पर दूध के घेवर, रबड़ी घेवर, केसर घेवर व सादा घेवर तैयार किए जा रहे हैं।



बरेली के मांझे के कई ब्रांड उपलब्ध
शहर में पत्थरघटी, भाड़ावास गेट के पास गुर्जरवाड़ा व कुतुबपुर में पतंग व मांझे से दुकानें सज गई हैं। दुकान पर युवाओं के लिए तिरंगा, गुड्डी, ढप्पल, पुच्छल, सरदारा, चांदतारा और नेताओं व अभिनेताओं के चित्र वाली पतंगें उपलब्ध हैं। बच्चों में ज्यादातर कार्टून किरदार वाली पतंगें पसंद की जाती हैं। बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, छोटा भीम, मोटू पतलू, डोरेमोन, चाचा-भतीजा, सुपरमैन व बैटमैन इत्यादि कार्टून की पतंगें सजाई गई हैं। पतंग के साथ मांझे के कई ब्रांड मौजूद हैं। मांझे में सम्राट, सलीम, सात केला, चौरासी सौ, ब्लैक रेंजर व प्लेट मार्का महों में सबट, सलीम, खत केला. चौगती हो, कवज रजा खार, प्लेट मार्का ब्रांड उपलब्ध हैं।



पॉलीथिन की पतंग व चाइनीज मांझे पर रोक
दुकानदार सुनील, राजेश व विकास ने बताया कि जयपुर से पतंग और बरेली से मांझा मंगवाते हैं। दुकानों पर 5 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की पतंगें मिल रही हैं। मांझे का चरखा 200 से 300 रुपये तक के उपलब्ध है, जिसमें दो से तीन हजार गज माझा होता है। इसके अलावा पतंग के साथ रात को उड़ाए जाने वाले लाइटिंग पैरासूट भी मंगवाए गए हैं। बच्चों के हाथ न कटे इसके लिए दुकानों पर डोर भी उपलब्ध है। पॉलीथिन की पतंगें व खतरनाक चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक है। चाइनीज मंझे हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed