फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Happy to win gold in badminton for the first time in 61 years

Rewari News: बैडमिंटन में 61 साल में पहली बार स्वर्ण जीतने पर खुशी

Mon, 09 Oct 2023 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Happy to win gold in badminton for the first time in 61 years
रेवड़ी। शहर के विक्रमादित्य कम्युनिटी हॉल में रविवार को सुबह बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई देकर एशियाई खेलों में बैडमिंटन के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत के स्वर्ण पदक जितने पर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

पिछले 25 वर्षों से खेल रहे बैडमिंटन खिलाड़ी राकेश गर्ग ने बताया कि एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष युगल के इतिहास में भारत का यह सिर्फ दूसरा पदक है। इससे पहले 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में भारत के लेरॉय डीसा और प्रदीप गांधे की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

हांगझोऊ एशियाई खेलों के बैडमिंटन के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 2-0 से हराकर सोना हासिल किया। इन दोनों ने इस स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है। इस अवसर पर कैलाश राजपाल, पंकज अग्रवाल, नवीन मक्कड़ सेक्रेटरी, हिमांशु, अरुण, विनेश,अंकुर, परवीन, संजीव, केशव, राजेश यादव, भविष्य यादव, संजीव यादव, सिद्धार्थ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed