फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hanuman destroyed the Ashoka Vatika in Lanka.

Rewari News: हनुमान ने लंका में अशोक वाटिका उजाड़ी

Tue, 20 Oct 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hanuman destroyed the Ashoka Vatika in Lanka.
नई अनाज मंडी में आयोजित रामलीला। स्रोत : समिति - फोटो : Archive
रेवाड़ी। श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की रामलीला के आठवें दिन हनुमान जी के अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा विभीषण के श्रीराम की शरण में आने और समुद्र पर सेतु बनाकर वानर सेना के लंका पहुंचने तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन

समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि आठवें दिन की रामलीला का शुभारंभ वार्ड-23 की पार्षद रीना गुप्ता व एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने रिबन काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र मर्यादा, त्याग, कर्तव्यपरायणता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी भगवान श्रीराम के आदर्श प्रासंगिक हैं। पिता के वचनों का सम्मान करना, भाइयों के प्रति प्रेम और अपने कर्तव्यों का पालन करना उनके जीवन से सीखा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने दर्शकों को अन्न व्यर्थ न करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में विपिन अग्रवाल ने हनुमान, सोमेश सैनी ने अंगद, मनोज गुप्ता ने संपाति, राजेश वर्मा ने जामवंत, बीडी अग्रवाल ने विभीषण, हर्ष गुप्ता ने सीता, आशीष शर्मा ने राम, नवीन लखेरा ने लक्ष्मण, करुणेश ने सुग्रीव और संजीव वशिष्ठ ने रावण की भूमिका निभाई। वहीं कपिलचंद शर्मा ने मेघनाद और नरेंद्र रामपुरा ने अक्षय कुमार का अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed