फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gurugram laboratory team will check the quality of mid-day meal

Rewari News: मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचेगी गुरुग्राम प्रयोगशाला की टीम

Sat, 20 Apr 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gurugram laboratory team will check the quality of mid-day meal
रेवाड़ी। कुंभावास स्थित राजकीय विद्यालय में भोजन करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम प्रयोगशाला की एक टीम मिड-डे मील की जांच करने के लिए आएगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट आने पर ही भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा का पता लग सकेगा। खाने के नमूने की जांच रिपोर्ट के साथ दी गई राशि के उपयोग का प्रमाण पत्र बीईओ ऑफिस में जमा कराना होगा। जिले में कुल 638 मिड-डे मील केंद्र हैं।


कुंभावास स्थित सरकारी स्कूल की पीटीआई संतोष यादव ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मिड-डे मील में काफी कुछ सुधार किया गया है। इस बार बच्चों के लिए एक महीने का मेन्यू भी तैयार किया गया है, ताकि खाना बनाने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। खाने को सबसे पहले विद्यालय का स्टाफ चेक करता है। उसके बाद ही छात्र और छात्राओं को परोसा जाता है।
विज्ञापन




सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल, हलवा, काला चला, पराठा, मीठी दलिया, सोया पुरी से लेकर फल और दूध शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र हैं। गुरुग्राम प्रयोगशाला को मिड-डे मील की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयोगशाला की टीम जल्द ही भोजन के जांच के लिए आएगी।-अली अहमद, जिला प्रभारी मिड-डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed