{"_id":"663e83c21a4ae2ac140cb144","slug":"great-men-should-be-respected-ashok-rewari-news-c-198-1-rew1001-204263-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए : अशोक
Sat, 11 May 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवान परशुरामजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के
रेवाड़ी। स्थानीय सरकुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोकसेवा मंच के पदाधिकारियों ने परशुरामजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संकल्प लिया कि समाज और राष्ट्र के निरंतर उत्थान के लिए भगवान परशुराम के बताए रास्ते चलेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि सभी महापुरुष मानवता का संदेश देते हुए आत्मा को आत्मा से जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए हमें धर्म, जाति, भाषा से ऊपर महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विश्वकर्मा, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम तथा महाराजा अग्रसेन, महाराजा शूरसैनी, डॉ. आंबेडकर, महात्मा गांधी जैसे अन्य महापुरुषों ने सभी के कल्याण के लिए काम किया।
माल्यार्पण से पूर्व विचार हुई। अध्यक्षता शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने की। इसमं बीके रामसिंह लेखक, महेश कौशिक, मुकेश जांगड़ा, प्रदीप शर्मा, राकेश जेलदार, रमेश मुदगिल, राजेंद्र अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के नाम पर शहर में जल्द ही चौक, धर्मशाला , पार्क और शिक्षण संस्थान बनवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।