फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grant amount will be given according to the number of students in PM Shri Vidyalayas.

Rewari News: पीएम श्री विद्यालयों में छात्र संख्या के हिसाब से मिलेगी अनुदान राशि

Wed, 08 May 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Grant amount will be given according to the number of students in PM Shri Vidyalayas.
रेवाड़ी। बावल स्थित पीएम श्री विद्यालय। संवाद
रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के आठ पीएम श्री विद्यालयों में नए सत्र के दौरान सफाई, शैक्षणिक सामग्री सहित अन्य कार्यों पर खर्च होने वाली राशि का छात्र संख्या के अनुसार निर्धारण किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि छात्र संख्या के अनुसार ही सभी पीएम श्री विद्यालयों को बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्यालयों को सफाई व्यवस्था पर 10 प्रतिशत राशि खर्च करनी होगी। इसके साथ ही विज्ञान व गणित विषय को बढ़ावा देने और शिक्षण सामग्री के लिए भी 10-10 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार शेष 70 प्रतिशत राशि विद्यालय के अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिस पीएम श्री विद्यालयों में छात्रों की संख्या 250 है उन विद्यालयों को 75 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

251 से 1 हजार छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 1 लाख रुपये और 1 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को डेढ़ लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएम श्री विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालयों का रखरखाव, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल आदि के लिए 10 प्रतिशत राशि खर्च करनी होगी। इसके अलावा गणित व विज्ञान को बढ़ावा देने तथा शिक्षण सामग्री पर भी 10-10 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। शेष 70 प्रतिशत विद्यालय के अन्य कार्यों में अनुदान राशि खर्च की जाएगी। जिसमें बिजली, इंटरनेट बिल, पौधारोपण आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
विद्यार्थियों को मिलती है बेहतर सुविधा
बता दें कि पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के तर्ज पर बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं। साथ ही इन स्कूलों में बच्चों को लैब व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसी वजह से ये सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके।


-----

वर्जन

शिक्षा निदेशालय की ओर से नए सत्र में पीएम श्री विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार अनुदान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यालय की तरफ से राशि को खर्च करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे।- कपिल पूनिया, डीईईओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article