{"_id":"65db844015b11f8ce50e1d3e","slug":"government-will-compensate-for-losses-caused-by-natural-disasters-rewari-news-c-198-1-rew1001-201268-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान पर भरपाई करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान पर भरपाई करेगी सरकार
Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों की आय में वृद्धि करने और फसल विविधीकरण के तहत लगाई गई बागवानी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भावांतर भरपाई योजना और बागवानी बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिला के बागवानी करने वाले किसान फसल की खेती के दौरान व उसके उत्पादन के बाद होने वाले जोखिमों को कम कर सकते हैं।
उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना व बागवानी बीमा योजना बागवानी किसानों के लिए एक अभूतपूर्व योजना है। यह योजना किसानों को सब्जियों व फलों के भाव से जोखिम मुक्त कर उन्हें फसल का उचित दाम दिलाने में कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत फसलों आलू, फूल गोभी, गाजर, मटर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी, मिर्च, करेला, बंद गोभी, मूली, किन्नू, अमरूद, चीकू, आड़़ू, आलू बुखारा, आम, नाशपाती, लीची, आंवला, बेर, लहसुन और हल्दी आदि को सूचीबद्ध किया गया है। इन फसलों के संरक्षित मूल्य सरकार द्वारा पहले से निर्धारित किए गए हैं। इस योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित संरक्षित मूल्यों से कम बिक्री होने पर जो नुकसान होगा उसकी भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को की जाएगी।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य
इस योजना के अंतर्गत सब्जियों व मसालों पर 30 हजार प्रति एकड़ का बीमा किया जाएगा जिसके लिए किसान को 750 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करना होगा। वहीं फलों की खेती पर 1000 प्रति एकड़ का प्रीमियम देकर किसान 40 हजार प्रति एकड़ का बीमा करवा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए उत्पादक का मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन होने अनिवार्य है।