फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government veterinary hospital to open in Mamdia Asampur, people happy

Rewari News: मामडिया आसमपुर में खुलेगा राजकीय पशु अस्पताल, लोगों में खुशी

Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government veterinary hospital to open in Mamdia Asampur, people happy
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात करते विधायक व सरपंच। स्रोत : प्रवक्ता
कुंड। प्रदेश के बजट सत्र में खंड खोल के अंतर्गत गांव मामडिया आसमपुर में राजकीय पशु अस्पताल खोलने की घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से की गई इस घोषणा को ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह मांग काफी समय से लंबित थी। गांव के सरपंच अशोक यादव ने इस मांग के पूरा होने पर चंडीगढ़ पहुंचकर स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और कृषि, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा को मिठाई खिलाकर आभार जताया।
विज्ञापन

सरपंच अशोक यादव ने कहा कि गांव में पशु अस्पताल की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पशुपालन का कार्य करते हैं लेकिन पशुओं के उपचार के लिए उन्हें दूर-दराज के पशु अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में क्षेत्रवासियों के सहयोग से एक बड़ी गोशाला भी संचालित है जहां हजारों की संख्या में पशुधन हैं। ऐसे में पशुओं के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर अस्पताल होना बेहद जरूरी था। अब पशु अस्पताल खुलने से गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों को भी काफी सुविधा मिलेगी और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।

सरपंच ने कहा कि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बावल क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं जिससे हर वर्ग में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कोसली के विधायक अनिल यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed