Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government strengthening spiritual values: CM

आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त कर रही सरकार : सीएम

Sun, 03 May 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Government strengthening spiritual values: CM
महादेव प्रांगण का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा संतों और वीरों की भूमि है। इसकी संस्कृति में सेवा, त्याग और धर्म का विशेष स्थान है। सरकार अपनी संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को गोकलपुर शिव मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के लिए सरकार प्रदेशवासियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवा रही है। गोकलपुर का प्राचीन शिव मंदिर आश्रम हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत केंद्र है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर हमारे गौरवशाली अतीत का साक्षी है। उन्होंने तीन दिवसीय महारूद्री यज्ञ और विशाल भंडारे की सराहना की। उन्होंने स्वामी धीरज गिरी महाराज की ओर से चलाए जा रहे पशु अस्पताल व गो सेवा के कार्यों, गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यहां भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना की एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने आश्रम में भक्तों के सहयोग से बनवाई गई महादेव प्रागंण का लोकार्पण किया।

-
अहीरवाल के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिलीं : राव नरबीर
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद अहीरवाल के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिलीं हैं। आज दक्षिण हरियाणा के इस इलाके में लॉजिस्टिक हब, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाईवे और एलिवेटेड रोड बनाए गए हैं जिनके कारण यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। अहीरवाल के इस इलाके की आज चारों तरफ से कनेक्टिविटी हो गई है। इसके कारण आज यहां उद्योग जगत भी फल-फूल रहा है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबका साथ सबका विकास की भावना से काम कर रहे हैं। किसानों को फसलों के जितने दाम हरियाणा में मिल रहे हैं, उतने आसपास और किसी राज्य में नहीं दिए जा रहे हैं।

महादेव प्रांगण का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत : प्रशासन

महादेव प्रांगण का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed