फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Primary Teachers Association warned of demonstration

Rewari News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Government Primary Teachers Association warned of demonstration
रेवाड़ी। शहर के नेहरू पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला रेवाड़ी की बैठक हुई। अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। इसमें सभी ब्लॉक प्रधान, जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव और जिला कार्यकारिणी ने भाग लिया। जिला महासचिव राजबीर ने बताया कि आजकल सरकार द्वारा एनआईएलपी (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ) चलाया जा रहा है। इसमें प्राथमिक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में दो अध्यापक हैं, एक की ड्यूटी एनआईएलपी में लगी है। बीएलओ है या फिर चुनाव ड्यूटी लगी है जो सही नहीं है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला रेवाड़ी इसका विरोध करता है। संघ के पूर्व जिला प्रधान और राज्य कार्यकारिणी सदस्य बबरूभान ने बताया कि यदि सरकार इस ड्यूटी को वापस नहीं लेती है तो संघ इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर अशोक कुमार,पूर्व महासचिव मनोज कुमार, रेवाड़ी प्रधान अरुण कुमार, जाटूसाना प्रधान मुकेश कुमार और अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed