{"_id":"6aeb7a986c9f60143b0a54e8","slug":"government-primary-school-budani-i-in-ramlila-video-rewari-news-c-198-1-rew1001-248279-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्रेष्ठ निपुण रामलीला वीडियो में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुडानी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्रेष्ठ निपुण रामलीला वीडियो में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुडानी प्रथम
Thu, 05 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
डायट हुसैनपुर परिसर में एकजुट शिक्षक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत निपुण रामलीला मंचन की वीडियो प्रविष्टि का चयन कर लिया गया है। इसकी घोषणा भी कर दी गई है। रेवाड़ी ब्लाॅक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुडानी की प्रविष्टि सबसे बेहतर रही। इसके चलते विद्यालय को प्रथम स्थान मिला है।
डायट हुसैनपुर में अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से अनुमोदित जिला स्तरीय समिति ने विभिन्न खंडों से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ निपुण रामलीला की वीडियो प्रविष्टियों का निर्धारित मापदंडों के अनुसार गहन मूल्यांकन किया।
मूल्यांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा निर्धारित मानदंडों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निपुण रामलीला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में भाषा कौशल, शुद्ध उच्चारण, धाराप्रवाह पठन, संवाद कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास का विकास करना है।
समिति द्वारा सभी प्राप्त वीडियो का निष्पक्ष एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन करने के पश्चात परिणाम घोषित किए गए। इसमें खंड रेवाड़ी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुडानी ने प्रथम, खंड खोल से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड ने द्वितीय तथा खंड रेवाड़ी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चयनित विद्यालय 6 नवंबर को जलियावास में आयोजित जिला स्तरीय समुदाय आधारित निपुण रामलीला कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष चयनित नाट्य दृश्यों का मंचन करेंगे।
इस अवसर पर डायट हुसैनपुर से मंजू यादव, सरोज यादव, हरीश यादव तथा जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। मूल्यांकनकर्ता समिति में संगीता यादव, ज्योत्सना यादव, सविता मदान, मनोज वशिष्ठ, संजय कुमार एवं नविता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।