फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Girls College will become Model Sanskriti College, facilities will be expanded

Rewari News: राजकीय कन्या महाविद्यालय बनेगा मॉडल संस्कृति कॉलेज, सुविधाओं का होगा विस्तार

Tue, 28 Apr 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government Girls College will become Model Sanskriti College, facilities will be expanded
रेवाड़ी। जिले के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय को अब मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजना के तहत हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित कर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में सबसे अधिक छात्राओं की संख्या वाले इस महाविद्यालय का चयन इसके बेहतर आधारभूत ढांचे और सुविधाओं को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

यह महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां अपना भवन होने के साथ-साथ 90 छात्राओं की क्षमता वाला छात्रावास भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान इस योजना की घोषणा की थी जिसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद महाविद्यालय में शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसमें साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब, डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, ट्रैक एवं खेल सुविधाएं, डे-केयर सेंटर, ऑडिटोरियम, सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कॉलेजों को निजी संस्थानों के समकक्ष बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने के बाद अन्य महाविद्यालय भी इस दिशा में प्रेरित होंगे और भविष्य में उन्हें भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि मॉडल संस्कृति कालेज का दर्जा मिलने के बाद वर्तमान की जरूरत के अनुरूप नए विषय और कोर्स शुरू किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed