फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government does not pay any attention to health system in Haryana: Madan Singh

हरियाणा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार का कोई ध्यान नहीं: मदन सिंह

Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Government does not pay any attention to health system in Haryana: Madan Singh
प्रेसवार्ता करते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सिंह व अन्य। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उनकी मांग है कि डॉक्टर के खाली पड़े 50 प्रतिशत से ज्यादा पदों को भका जाए, अस्पतालों में मशीनों के प्रबंध और अस्पतालों के जर्जर हो चुके भवनों को ठीक कराया जाए। यह बात रविवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आप के जिलाध्यक्ष मदन सिंह ने हरियाणा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उनके साथ जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रविन्द्र बढ़ालियां, जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन कमांडेंट संतोष यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज अन्ना, जिला उपाध्यक्ष एक्स रिईमपलाईमेंट नरेश चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अपने क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया, इसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने सरकारी अस्पताल की लापरवाही के चलते अस्पताल के गेट के बाहर ही सब्जी की रेहड़ी पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला का पति बार-बार डॉक्टरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। कोई स्ट्रेचर तक लाने को तैयार नहीं हुआ। ये हाल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले का है, सोचो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा। कुछ दिनों पहले दादरी में बिजली नहीं होने से मोबाइल की टॉर्च में महिला की डिलीवरी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। हरियाणा के छह मेडिकल कॉलेजों में से केवल रोहतक में न्यूरो सर्जरी और सुपर स्पेशयलिटी केयर उपलब्ध है। यहां पर भी मरीजों को रेफर किया जाता है, इलाज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed