{"_id":"6a494cd0cc48bc55e80a3385","slug":"government-busy-with-the-politics-of-saving-power-instead-of-development-subhash-chhabri-rewari-news-c-198-1-rew1010-241301-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार विकास के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति में व्यस्त : सुभाष छाबड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार विकास के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति में व्यस्त : सुभाष छाबड़ी
Sat, 04 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
धारूहेड़ा। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक शनिवार को धारूहेड़ा में ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन विस्तार, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, नई कार्यकारिणी के गठन, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में सुभाष छाबड़ी ने कहा कि सरकार विकास के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि छात्रों की गूंज अभियान के तहत रोजगार, पेपर लीक, शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
छाबड़ी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति और नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
बैठक में ब्लॉक प्रधान धीरज यादव, जिला उपाध्यक्ष रेखा दहिया, पूर्ण पहलवान, जेलदार मंजीत यादव, ज्ञानी धारूहेड़ा, मीर सिंह, नवल, श्रीभगवान प्रधान, सोमी पार्षद, नरेश चेयरमैन, कृष्ण, योगेश, विक्रम पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।