फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Got a budget of Rs 1.75 lakh to run awareness campaign regarding Buniyaad and Super-100 program

Rewari News: बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए मिला 1.75 लाख रुपये का बजट

Sun, 08 Dec 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Got a budget of Rs 1.75 lakh to run awareness campaign regarding Buniyaad and Super-100 program
रेवाड़ी। जिले में होने वाले सुपर-100 और बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर व सुपर-100 की प्रथम चरण की परीक्षा 5 फरवरी 2025 को होगी।
विज्ञापन

वहीं, विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के महत्व तथा उद्देश्यों से परिचित करवाने के दृष्टिगत खंड स्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने जिले को 1.75 लाख रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

इस राशि को रेवाड़ी, जाटूसाना, बावल, खोल, नाहड़ खंड में 35-35 हजार रुपये के हिसाब से जागरूकता अभियान पर खर्च करने के आदेश दिए गए हैं। जारी शेड्यूल अनुसार 10 दिसंबर को खोल खंड में, 13 दिसंबर को रेवाड़ी खंड में, 16 दिसंबर को नाहड़ खंड में सुपर-100 और बुनियाद परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति है रूचि बढ़ाना
बुनियाद कार्यक्रम व सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।

------------
बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
प्रथम चरण की परीक्षा--24 दिसंबर
परीक्षा का परिणाम--20 जनवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा--28 जनवरी 2025
परीक्षा का परिणाम--7 फरवरी 2025
तृतीय चरण की परीक्षा--11 फरवरी 2025
परीक्षा का परिणाम--20 मार्च 2025
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग--25 मार्च 2025
नया बैच प्रारंभ--7 अप्रैल 2025
--------------
सुपर-100 का शेड्यूल
प्रथम चरण की परीक्षा--5 फरवरी 2025
परीक्षा का परिणाम-- 20 फरवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा--5 अप्रैल 2025
परीक्षा का परिणाम--30 अप्रैल 2025
नया बैच प्रारंभ--5 मई 2025
----------
सुपर-100 व बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान और कार्यक्रम का आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए बजट भी जारी किया गया है।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed