{"_id":"6466748739875b61d3091ed4","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-mobile-shop-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1003-35-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
कोसली। कोसली में पिछले डेढ़ माह में चोर तीन मोबाइल की दुकान को अपना निशाना बना चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। जुड़डी रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह ने बताया कि वह बुधवार की शाम को अपनी दुकान बंदकर अपने घर चला गया। सुबह आकर देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। राजसिंह ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। राजसिंह ने बताया कि उसकी दुकान से चोर लगभग एक लाख का सामान और आठ से दस मोबाइल चोरी कर ले गए।
हमने कोसली शहर में जुड़डी रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर रात में चोरी की शिकायत मिली थी उसके बाद मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, कोसली
विज्ञापन
हमने कोसली शहर में जुड़डी रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर रात में चोरी की शिकायत मिली थी उसके बाद मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, कोसली