फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods train reached Khori station with manure, distribution from tomorrow

खाद लेकर मालगाड़ी पहुंची खोरी स्टेशन, वितरण कल से

Tue, 09 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Goods train reached Khori station with manure, distribution from tomorrow
रेवाड़ी। जिले के किसानों को एक बार फिर खाद का वितरण किया जाएगा। उनको बुधवार से केन्द्रों से खाद मिलने लगेगा। खाद लेकर मालगाड़ी सोमवार को खोरी रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। आज सभी बैग वितरण केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे। सोमवार को इफ्को और अन्य सहकारी केंद्रों पर खाद आने की उम्मीद लगी थी लेकिन, नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी बताते हैं, गेहूं की बिजाई के लिए नवंबर और दिसंबर माह में करीब 6600 मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता होगी। वहीं करीब 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है। अभी कुछ किसानों ने सरसों की बिजाई के दौरान अतिरिक्त डीएपी स्टाक कर लिया था लेकिन अधिकांश किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी और यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। इफ्को के माध्यम से मंगलवार शाम तक 22 हजार बैग डीएपी के और 30 हजार बैग यूरिया के जिले के विभिन्न पैक्स में पहुंच जाएंगे। इससे किसानों को शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष पंवार ने बताया कि रेलवे की मालगाड़ी से डीएपी और यूरिया के रैक आने में थोड़ी देर हुई है।
विज्ञापन

सरसों के लिए अब डीएपी की जरूरत नहीं है। जिले में करीब 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होने की संभावना है। उसके अनुरूप डीएपी, यूरिया की मांग की गई है। एक दो दिन में सभी पैक्स में मुहैया कराने के प्रयास हैं। - दीपक यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के बीज पर सब्सिडी:
जिले के हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम की नई अनाजमंडी स्थित दुकान नंबर 177 पर गेहूं का बीज सब्सिडी पर मिल रहा है। प्रवक्ता ने किसानों से जल्द हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम रेवाड़ी बिक्री केंद्र पर पहुंचकर सब्सिडी पर मिल रहे गेहूं का बीज प्राप्त करने का आह्वान किया। गेहूं का बीज सब्सिडी पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। किसानों को अपने साथ आधार कार्ड जरूर लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed