फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Giving the benefit of doubt, three accused were acquitted.

Rewari News: संदेह का लाभ देते हुए तीन आरोपियों को किया बरी

Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Giving the benefit of doubt, three accused were acquitted.
जिला न्यायालय रेवाड़ी।
रेवाड़ी। अतिरिक्त सत्र न्यायालय विकास गुप्ता की अदालत ने फायरिंग मामले में फैसला सुनाते हुए भिवाड़ी निवासी तीन आरोपियों दीपक, राजकुमार उर्फ राजू और रविंदर को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि केवल पुलिस अधिकारियों के साक्ष्य के आधार पर दोषसिद्धि मान्य नहीं हो सकती।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा और गवाहों के बयान मामले को कमजोर कर गए। मामला 22 जुलाई 2024 का है जब मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एक तेल डिपो के पास कुछ युवकों पर फायरिंग की घटना हुई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनीष ने आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की। अदालत में सुनवाई के दौरान सबसे बड़ा झटका अभियोजन पक्ष को तब लगा जब मुख्य गवाह और खुद शिकायतकर्ता मनीष अपने ही बयान से मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में कहा कि हमलावर अज्ञात लोग थे और कोर्ट में मौजूद आरोपी इस घटना में शामिल नहीं थे। इसी तरह अन्य प्रत्यक्षदर्शी गवाहों ने भी आरोपियों की पहचान से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों और मुख्य गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास अदालत ने अपने फैसले में मामले को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं जिनके आधार पर आरोपियों को बरी किया गया।
अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और मुख्य गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास है। पुलिस ने जहां हथियार आरोपियों से बरामद होने की बात कही, वहीं शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों ने बताया कि हथियार मौके पर ही पड़े मिले थे। इससे अभियोजन की कहानी संदिग्ध हो गई।

बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र (पब्लिक) गवाह शामिल नहीं किया गया जबकि ऐसा किया जा सकता था। केवल पुलिस गवाहों के आधार पर बरामदगी को पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed