{"_id":"6a0369b4aab7271a33013dd8","slug":"girls-show-their-strength-in-the-international-taekwondo-competition-rewari-news-c-198-1-rew1003-238306-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
Tue, 12 May 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
मलेशिया के कुआलालंपुर में 1 से 3 मई तक आयोजित 13वीं स्पीड पावर इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ज्योति व प्रिया ने रजत पदक और प्रियंका यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम है कि यहां की छात्राएं शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय रजिस्ट्रार नरेंद्र सिंह, हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनीता, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी।