फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls Senior Secondary School students will perform Rajasthani dance at the Republic Day celebrations.

Rewari News: गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थानी नृत्य करेंगी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं

Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girls Senior Secondary School students will perform Rajasthani dance at the Republic Day celebrations.
कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल करते विद्यार्थी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर सोमवार 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।पुलिस लाइन के प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बुधवार को आयोजित रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

मंच संचालन प्राचार्य सत्यवीर नाहडिया करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की देखरेख में अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस बार जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। उपमंडल बावल में विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार व उपमंडल कोसली में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्मरक्षा की प्रस्तुति देंगे
पुलिस लाइन प्रांगण में होने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मॉडल विद्यालय जलियावास से विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्मरक्षा की प्रस्तुति देंगे। जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राजस्थानी नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कश्मीरी नृत्य और आरपीएस स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। प्रथम इंटरनेशनल स्कूल छुरियावास की छात्राएं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक टीम के साथ ही गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के प्राचार्य सत्यव्रत शास्त्री, योग शिक्षक आचार्य सुभाष आर्य और सहयोग शिक्षक आचार्य कपिल आर्य की देखरेख में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, मलखंभ व योग का पूर्वाभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed