{"_id":"63ed1de5ce090d00000c22c4","slug":"girl-students-participating-in-surya-namaskar-campaign-honored-rewari-news-c-17-1-67449-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सूर्य नमस्कार अभियान में हिस्सा लेने वाली छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सूर्य नमस्कार अभियान में हिस्सा लेने वाली छात्राएं सम्मानित
Wed, 15 Feb 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय में 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आयोजित शिविर में रीजनल सेंटर की 30 छात्राओं ने निदेशक डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. अनिल व मंजू रानी के नेतृत्व में हिस्सा लिया। इस अवसर पर रीजनल सेंटर की ओर से हिस्सा लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने कहा कि सूर्य नमस्कार का राज्य स्तरीय मेघा कार्यक्रम भगत फूल सिंह की तपोस्थली महिला विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें हमारी छात्राओं ने हमारी संस्कृति की पहचान को आगे बढ़ाने का काम किया है। एनएसएस व योग राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति व संस्कृति का एक मजबूत समाज के निर्माण में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इस मेगा कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग गुरु रामदेव की उपस्थिति में 75 लाख सूर्य नमस्कार का राज्यस्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर योग गुरु ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर निरोगी बनाने के लिए कम से कम दस मिनट का समय योग को देना चाहिए। इससे हम अपने देश स्वस्थ समृद्ध और विश्व गुरु बनने के लिए आगे बढ़ रहे।