फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl students forced to walk seven kilometers with heavy bags to study

Rewari News: भारी भरकम बैग लेकर सात किमी पैदल पढ़ने जाने को छात्राएं मजबूर

Fri, 01 Dec 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl students forced to walk seven kilometers with heavy bags to study
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। यातायात के साधन न होने के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ की छात्राएं भारीभरकम बैग लेकर 7 किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचती हैं। इसकी वजह से कई छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।
खंड नाहड़ के गांव भड़ंगी, कोहारड़, मुमताजपुर की छात्राएं पढ़ने के लिए पैदल ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ जाती हैं। छात्राओं ने बताया कि गांव से स्कूल जाने के लिए सरकारी व निजी वाहन की सुविधा नहीं उपलब्ध नहीं है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। कोहारड़ की सरपंच किरण देवी, भड़ंगी के पूर्व पंच सुरेंद्र मुमताजपुर के सरपंच सज्जन सिंह, भड़ंगी के पूर्व सरपंच अभय सिंह ने बताया कि हमारी बच्चियों को स्कूल जाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चियां भारी भरकम बैग लेकर सात किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचती हैं। कई बच्चियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। भंड़गीं की सरपंच संयोगिता ने बताया कि साधन के अभाव में बच्चियों को स्कूल जाने में असुविधा हो रही है। ठंड के मौसम में छात्राओं को और परेशानी होगी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चियों के लिए जल्द वाहन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन

जल्द ही बच्चियों के लिए यातायात की व्यवस्था की जाएगी। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सही वाहन और चालक की व्यवस्था करने में विलंब हुआ है। अभिभावकों से भी वाहन और चालक के बारे में पूछा गया था। अब जल्दी व्यवस्था की जा रही है।-शिवराज सिंह चौहान, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन







-------

बच्चियों तथा अभिभावकों की मांग जायज है। बेटियों के लिए यह गंभीर समस्या है। इसका जल्द समाधान किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में बेटियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए छात्र परिवहन सुरक्षा योजना आरंभ की हुई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बालिकाओं को निशुल्क सुरक्षित यातायात उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण बिंदु है। प्रिंसिपल नाहड़ को वाहन सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।-राजेंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, नाहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed