{"_id":"6227a28e46fd1307526cd650","slug":"girl-raped-by-showing-pistol-rewari-news-rtk640543243","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के एक गांव निवासी छात्रा ने राजस्थान निवासी एक युवक पर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी युवक अभी फरार है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह वर्ष 2020 में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह स्कूल से घर आती तो मंजीत नाम का युवक उसका पीछा कर परेशान करता। जनवरी 2021 में मंजीत ने उसे एक मोबाइल देकर बात करने का दबाव डाला। आरोपी ने बात नहीं करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। मार्च 2021 में स्कूल से लौटने के दौरान युवक ने उसके पिता का एक्सीडेंट होना कहकर अपनी कार में बैठा लिया और पिस्तौल दिखाकर चुप रहने की धमकी दी और आरोपी उसे टपुकड़ा रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे गांव के निकट छोड़कर फरार हो गया।
छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। शिकायत करने पर आरोपी युवक के माता-पिता ने माफी मांग ली थी। वारदात के बाद छात्रा अपने मामा के घर चली गई। फरवरी में वह वापस अपने घर आई तो युवक ने फिर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोट
छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिता कुमारी, थाना प्रभारी, महिला थाना