फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl killed in car collision, youth injured

कार की टक्कर से युवती की मौत, युवक घायल

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in car collision, youth injured
दिल्ली रोड पर राव अभय सिंह चौक के निकट वीरवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे युवक व युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के गांव तीरापुर निवासी अनुज यादव व उनकी बहन मालती यादव रेवाड़ी में रहते हैं। वीरवार की शाम मालती यादव राव अभय सिंह चौक की तरफ जा रही थीं। शिवम गार्डन के निकट एक तेज रफ्तार कार ने मालती व एक अन्य युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक कार लेकर धारूहेड़ा की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में डाक्टरों ने मालती यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी पीजीआई पहुंची। पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम कुशल सोनी उर्फ तीर्थपाल सोनी है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए है और न ही उसके परिजनों के बारे में पता लग पाया है। पुलिस ने मृतक मालती का कोविड टेस्ट भी कराया है। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने मृतका के भाई अनुज यादव की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed