फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GGDSD College Palwal overall winner in Inter College Weightlifting Competition

Rewari News: इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल ओवरऑल विजेता

Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
GGDSD College Palwal overall winner in Inter College Weightlifting Competition
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल ओवरऑल विजेता रहा। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज महम और तीसरे स्थान पर सीआरए कॉलेज, सोनीपत रहा।
विज्ञापन

65 किलोग्राम में गवर्नमेंट कॉलेज महम के दीपांशु ने पहला, जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के शीलू ने दूसरा और एसडीएवी गुरुकुल झज्जर के प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तो कोच नरेश हुड्डा ने सम्मानित किया। कोच विजय कुमार, सरवन, मुकेश गोयल, विकास, मनोज कुमार, हेमंत व आकाश ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
60 किलोग्राम में गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ के प्रिंस ने प्रथम, गौतम ने द्वितीय और जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 71 किलोग्राम में सीआरए कॉलेज, सोनीपत के नवाब ने प्रथम, एनजीएफ कॉलेज पलवल के मितेंद्र ने द्वितीय और इसी कॉलेज के अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 79 किलोग्राम में सीआरए कॉलेज सोनीपत के आकाश ने प्रथम व जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के भव्य ने द्वितीय, 88 किलोग्राम में बीडीसी कॉलेज महेंद्रगढ़ के रितिक ने प्रथम व जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के निशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 94 किलोग्राम में यूटीडी एमडीयू के गौरव ने प्रथम, जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के सागर ने द्वितीय, 110 किलोग्राम में जीजीडीएसडी कॉलेज के चिराग ने प्रथम, जाट कॉलेज रोहतक के मनन ने द्वितीय व जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के यश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 से ज्यादा भारवर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज महम के महेश ने प्रथम व मितांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article