{"_id":"66450db55e58c568d60c0004","slug":"getting-general-ticket-made-easy-through-uts-on-mobile-app-rewari-news-c-198-1-rew1001-204494-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल टिकट लेना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल टिकट लेना हुआ आसान
Thu, 16 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
रेवाड़ी। रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप केे माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इससे अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रारंभ होने से अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं। इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी यानि की कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है। यहां उल्लेखित है कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है।
कागज की होगी बचत
बता दें कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस प्राप्त होता है, जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते हैं, इससे यात्री के समय की बचत होगी साथ ही साथ कागज की बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।