{"_id":"64a862580bb88e71ae0050f4","slug":"get-the-opd-of-majra-aiims-started-without-delay-rewari-news-c-198-1-rew1001-1982-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माजरा एम्स की ओपीडी अविलंब शुरू कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माजरा एम्स की ओपीडी अविलंब शुरू कराएं
Sat, 08 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने की। बैठक में मांग उठाई गई कि एम्स की चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया जाना तो ठीक है, लेकिन सरकारी की नीयत सही है तो एम्स का बोर्ड लगाकर बाबा ध्यानदास मन्दिर या माजरा ग्राम सचिवालय में ओपीडी शुरू क्यों नहीं करवा दी जाती। इस दौरान ओपीडी अविलंब शुरू कराने की मांग की गई है।
कोर कमेटी ने जनता से अपील की है कि माजरा एम्स निर्माण के लिए अभी तक जो जीत हासिल की है, वह केवल एम्स संघर्ष समिति व जनता द्वारा चलाए गए आंदोलन व माजरा के किसानों द्वारा दी गई जमीन के कारण ही है। बैठक में कहा गया कि 2015 से आज तक सरकार और जनप्रतिनिधि एम्स निर्माण के प्रति उदासीन रहे हैं। जन आंदोलन के कारण ही सरकार ने केवल अभी एम्स की भूमि पर चहारदीवारी निर्माण का टेंडर जारी किया है। इसका निर्माण 10 माह में पूरा किए जाने का प्रावधान किया गया है। वक्तओं ने बताया कि गुरुग्राम में बिनोला रक्षा विश्वविद्यालय की चहारवारी को बनाए 10 साल हो गए, लेकिन यूनिवर्सिटी का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद, राजेंद्र सिंह एडवोकेट प्रवक्ता, ओमप्रकाश सैन ,भारत मास्टर, पवन किराड़, देशराज, ईश्वर सिंह सैन, कंवल सिंह, रामेश्वर दयाल व यादराम बाचोडिया आदि मौजूद रहे।