फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get free ear treatment in civil hospital

Rewari News: नागरिक अस्पताल में निशुल्क करवाएं कान का इलाज

Sun, 03 Mar 2024 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Get free ear treatment in civil hospital
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में रविवार को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाएगा। विश्व श्रवण दिवस का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और उसके निवारण के प्रति जागरूक बनाना और सचेत करना है, जिससे वह इस खतरे से बच सकें। आज ग्राम पंचायतों की ओर से ग्राम सभाओं का आयोजन व विभिन्न संस्थाओं व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली, बैनर, पोस्टर तथा संबंधित विभागों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम और बचाव कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल में कान के इलाज की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। चिकित्सकों का कहना है कि कान संबंधी रोग आनुवांशिक कारणों, जन्म से जटिलताओं, कुछ संक्रामक रोगों, कान में लंबे समय तक संक्रमण, अत्यधिक शोर तथा उम्र बढ़ने से होता है।
विज्ञापन


इस वजह से मनाया जाता है श्रवण दिवस

हर वर्ष तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस यानी वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया जाता है। यह दिन मनाने का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक और सचेत करना है। इसके साथ लोगों को यह जानकारी भी दी जाती है कि वह कैसे अपने कान के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं। पूरी दुनिया में 360 मिलियन लोग बहरेपन की अक्षमता से पीड़ित हैं।
विज्ञापन




जिले में आज विश्व श्रवण दिवस मनाया जाएगा। विश्व श्रवण दिवस का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और उसके निवारण के प्रति जागरूक बनाना और सचेत करना है। आज इसे लेकर कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed