फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get as many cases resolved as possible by placing them in the National Lok Adalat.

Rewari News: नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों को रख कर करवाएं समाधान

Fri, 18 Apr 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Get as many cases resolved as possible by placing them in the National Lok Adalat.
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा के निर्देशानुसार आगामी 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को रखा जाए, इसी विषय को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि अधिकारी अपने विभाग में आम नागरिक या उपभोक्ताओं से संबंधित विवाद का निपटारा करवाने के लिए लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लेकर आएं। इससे कि लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का सही लाभ मिल सके। आने वाली नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 जारी किया गया है। जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के मामले में कानूनी सहायता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed