फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave training to 40 teachers under FLN

Rewari News: एफएलएन के तहत 40 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gave training to 40 teachers under FLN
रेवाड़ी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद खुशी जाहिर करते शिक्षक। स्रोत : शिक्षक
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) की चार दिवसीय ट्रेनिंग खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य और बीआरसी डॉक्टर राजेंद्र यादव, विद्यालय प्राचार्य दयानंद शर्मा की उपस्थिति में हुई। 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। आह्वान किया कि बच्चों में मूलभूत दक्षता को प्राप्त करने के लिए जो गतिविधि आवश्यक है, वह कराएं। अपने स्तर पर नवाचार करते हुए बच्चों को सिखाने का प्रयास करें। शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अलावा सामाजिक, भावनात्मक व लैंगिक समानता, भाषा हिंदी-अंग्रेजी, गणित में संख्यात्मक ज्ञान, आंकलन आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बच्चों को विषय आधारित गुणवत्तापूर्ण और मनोरंजनात्मक शिक्षा देने पर जोर दिया गया। ट्रेनिंग में सभी केआरपी जयसिंह, सुनीता यादव, संगीता एवं एबीआरसी रेखा यादव व सुभाष ने भी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed