फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave a seat to the woman, she cut her pocket

Rewari News: महिला को सीट दी, उसने जेब काट ली

Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gave a seat to the woman, she cut her pocket
रेवाड़ी। गुरुग्राम से निजी बस में पिता के साथ आ रहे एक युवक ने बस में खड़ी महिला को मानवता के नाते खुद खड़ा होकर अपनी सीट दे दी। बदले में महिला ने सीट पर बगल में बैठे उसके पिता की जेब से 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। महिला व उसके साथ रास्ते में ही बस से उतरी उसकी बेटी को युवक ने पकड़ लिया। नकदी बरामद होने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी राजपाल अपने बेटे उमेश के साथ सोमवार को गुरुग्राम से प्राइवेट बस में रेवाड़ी आ रहा था। दोनों पिता-पुत्र सीट पर बैठे हुए थे। सीट के पास एक महिला व लड़की खड़ी हुई थी। महिला के आग्रह करने पर उमेश खुद सीट से उठ गया और महिला को सीट पर बैठा दिया। महिला और उसकी बेटी दोनों जोनावास बस स्टैंड पर बस से उतरीं, तो उमेश अपने पिता के पास सीट पर बैठ गया। राजपाल ने जब अपनी कमीज की जेब चेक की, तो जेब में रखे 10 हजार रुपए गायब मिले। उन्होंने तुरंत बस रुकवाकर महिला और लड़की को पकड़ लिया। महिला ने राजपाल की जेब से निकाले गए रुपए वापस देकर माफी मांगी, लेकिन राजपाल ने सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार की गई महिला मामड़िया निवासी खुशबू है। उसके साथ उसकी बेटी थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed