फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gautam, Lakshya, Snehil and Garima reached the next round

Rewari News: गौतम, लक्ष्य, स्नेहिल और गरिमा अगले दौर में पहुंचे

Mon, 09 Jun 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gautam, Lakshya, Snehil and Garima reached the next round
फोटो 27: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में आयोजित प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन
ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गौतम, लक्ष्य मलिक, स्नेहिल व गरिमा समेत अन्य खिलाडि़यों ने अपने-अपने मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता 10 जून तक चलेगी, जिसमें राज्यभर से श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग के मुकाबले करवाए गए, जिसमें खिलाडि़यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने सभी खिलाडि़यों को खेल भावना से खेलते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। हरेंद्र मलिक ने कहा कि खेल शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास के लिए भी बहुत आवश्यक है। सभी को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

पुरुष सिंगल-करनाल के गौतम ने गुरुग्राम के आर्यन, फरीदाबाद के स्नेहिल ने कुरुक्षेत्र के तरुण, सोनीपत के लक्ष्य मलिक ने रोहतक के हर्ष, सोनीपत के सोहित हुड्डा ने सिरसा के अभय को हराया। फरीदाबाद के मानव ने भिवानी के पुनित, करनाल के अनिरुद्ध कौशिक ने भिवानी के विभोर, रोहतक के अंकित ने गुरुग्राम के धीरेन, सोनीपत के अनंत ने हिसार के अर्नव को हराया। रोहतक के वंश ने भिवानी के अभिनव, पानीपत के दिशांत ने हिसार के आर्यन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिंगल : रोहतक की गरिमा कुंडू ने फरीदाबाद की छवि यादव, रोहतक की अर्शिता सैनी ने हिसार की नीति बराक, सिरसा की ईशु मलिक ने सोनीपत की श्रेया, रोहतक की साइना काजल ने अंबाला की भाग्या, सोनीपत की अपूर्वा ने फरीदाबाद की मनकीरत कौर को हराया।

पुरुष डबल्स : सोनीपत के मनोज व अंबाला के सौरव ने सोनीपत के आयुष और जयंत की जोड़ी को हराया। पानीपत के आर्यन व हिसार के हर्षित ने सोनीपत के मोहित खत्री और निशांत, रोहतक के गौतम वालिया और सोनीपत के हिमांशु सरोहा ने रोहतक के गर्वित और गौरव हुड्डा की जोड़ी को हराया।

महिला डबल्स : सिरसा की ईशु मलिक व तनु मलिक की जोड़ी ने कुरुक्षेत्र की आकांक्षा सिंह व अन्नया को हराया।



अंडर-19 पुरुष वर्ग : सिरसा के तन्मय मेहता ने पंचकूला के ईशान, रोहतक के वेदांत ने भिवानी के विभोर, फरीदाबाद के स्पर्श ने सोनीपत के अनूज, रोहतक के सूजल ने कुरुक्षेत्र के मीत कुमार व फरीदाबाद के लक्ष्य सिंगल ने झज्जर के जतिन अहलावत को हराया।


अंडर-19 महिला वर्ग : गुरुग्राम की दिव्यांशी ने जींद की रुबल, सोनीपत की जीविका ने रोहतक की अर्शिता, झज्जर की जोएल राणा ने गुरुग्राम की दिव्यांशी, पंचकूला की रुचि चहल ने गुरुग्राम की अन्नया को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed