{"_id":"6ab6c58710db49758b0b7ac2","slug":"ganpati-bappas-immersion-was-celebrated-with-great-fanfare-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246068-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन
विज्ञापन
गणपति बप्पा का विसर्जन करते लोग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड स्थित बिठवाना चौक पर गणपति उत्सव के तहत स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का शुक्रवार को श्रद्धा और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर 51 श्रद्धालुओं ने डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए फूलों से सजी गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर उत्सव की खुशी मनाई। शोभायात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजक डीके यादव ने बताया कि गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। विसर्जन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। इसके बाद शोभायात्रा गांव जाटुवास के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदीप, राकेश शर्मा, हरिओम, रेखा, नवीन यादव, अनिता यादव, बिंदू शर्मा, तरुण, साहिल, कुलदीप, जय यादव, डॉ. संदीप यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।