{"_id":"666ca135e10ea075640b88f4","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-205595-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
Sat, 15 Jun 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग व 2 से 3 बालिग आरोपी हैं। घटना वीरवार देर रात की है। किशोरी को घर से बुलाकर एक नाबालिग खेत में ले गया। जहां पर पहले से ही 2 से 3 लोग मौजूद थे। आरोप है कि किशोरी के सामूहिक दुराचार किया गया। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। थाना माडल टाउन के प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। किशोरी की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन