{"_id":"6a42c1d7bba0ecabc300ebdc","slug":"functioning-of-gujarat-assembly-is-a-source-of-inspiration-laxman-rewari-news-c-198-1-rew1001-241042-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा की कार्यशैली प्रेरणास्रोत : लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात विधानसभा की कार्यशैली प्रेरणास्रोत : लक्ष्मण
Tue, 30 Jun 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा का अध्ययन करती हरियाणा पिटीशन कमेटी। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की पिटीशन कमेटी ने गुजरात लेजिस्लेटिव असेंबली का अध्ययन दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनहित याचिकाओं के निस्तारण की प्रक्रिया तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तार से अध्ययन किया।
दौरे के दौरान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यह वही ऐतिहासिक सदन है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा और विकास की मजबूत नींव रखी जो आज देश के विकास मॉडल का आधार बनी है। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा की कार्यशैली, अनुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण केंद्रित सोच प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है।
विधायक लक्ष्मण यादव ने आगे कहा कि ऐसे अध्ययन दौरे विधायकों को बेहतर नीति निर्माण, प्रभावी प्रशासन और जनसेवा के नए आयाम समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात में देखे गए कार्य मॉडल और अनुभवों को हरियाणा में भी लागू कर जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पिटीशन कमेटी के चेयरमैन विनोद भयाना, सदस्य चंद्रप्रकाश, विधायक शकुंतला खटक तथा बिजेंद्र डहीना भी उपस्थित रहे। वहीं, गुजरात विधानसभा की ओर से डिप्टी स्पीकर पर्नेश मोदी, विधायक कालूभाई डाबी और विधायक मनुभाई पटेल ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की।