फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Full dress rehearsal for Republic Day celebrations tomorrow

Rewari News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल कल

Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal for Republic Day celebrations tomorrow
पुलिस लाइन प्रांगण में चल रही समारोह की तैयारियों का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी व अन्य अधिकारी
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, पीटी, डंबल शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान परेड भी किया गया।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने प्रतिभागियों की ओर से किए गए पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए टीम इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिसकी बानगी अब पूर्वाभ्यास में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन होगा। फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार 24 जनवरी को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed