{"_id":"645158ba5dea70a8500ad3d1","slug":"from-today-600-teachers-will-be-given-training-to-use-tablet-rewari-news-c-17-1-140808-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से 600 शिक्षकों को दिया जाएगा टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से 600 शिक्षकों को दिया जाएगा टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण
Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर रेवाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला शिक्षा विभाग 150 हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों के प्रत्येक हिंदी व अंग्रेजी शिक्षक को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण देगा। इसमें पीजीटी और टीजीटी शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए हुसैनपुर स्थित डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 3 मई से इन सभी शिक्षकों की कक्षाएं शुरू होंगी जो 19 मई तक चलेंगी।
प्रत्येक कक्षा में 55 शिक्षक बैठकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इन सभी शिक्षकों को वीटीआईटी सुनील कुमार और जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. अशोक नामवाल प्रशिक्षण देंगे, जिनके साथ शिक्षा निदेशालय से भी दो प्रोफेशनल प्रशिक्षक शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले सभी जिले के करीब 600 शिक्षक सभी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से हिंदी व अंग्रेजी के शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद ये शिक्षक अपने स्कूलों के बच्चों को टैबलेट चलाना सिखाएंगे।
शिक्षकों को सिखाई जाएंगे ये बातें
इन शिक्षकों को ट्रेनिंग में टैबलेट के पार्ट्स के बारे में व उसके काम करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थी और शिक्षक को टैबलेट का किस तरह प्रयोग करना चाहिए। टैबलेट पर क्या-क्या फंक्शन मौजूद होते हैं और वह फंक्शन कौनसे हैं जिनका उपयोग विद्यार्थी व शिक्षक को करना चाहिए। ऐसे कौनसे फंक्शन हैं जिनका उपयोग विद्यार्थी व शिक्षक को नहीं करना चाहिए, इनका प्रयोग करने से मात्र समय की बर्बादी होती है। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर्स को बताया जाएगा कि अध्यापक ई-अधिगम कब होगा व विद्यार्थी ई-अधिगम कब होगा। इस ट्रेनिंग में उन्हें पाल सॉफ्टवेयर का प्रयोग भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थियों को टैबलेट चलाना सिखाएंगे शिक्षक
इन सभी शिक्षकों को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षक बनाया जाएगा। जो अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को टैबलेट चलाना सिखाएंगे। इनको जो इस कक्षा में बताया जाएगा उसी हिसाब से यह शिक्षक छात्रों को बताएंगे। ये विद्यार्थियों को टैबलेट को ऑन करने से लेकर एक-एक फंक्शन को चलाने की जानकारी देंगे। किसी भी छात्र व छात्रा को कोई समस्या आएगी तो ये शिक्षक उस समस्या को हल करने का काम करेंगे।
इन शिक्षकों को आज 3 मई से टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी कक्षाएं 19 मई तक चलेंगी। इनका काम प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देना है। इनमें हिंदी व अंग्रेजी विषय के पीजीटी तथा टीजीटी शिक्षक शामिल होंगे।
-डॉ. अशोक नामवाल, जिला गणित विशेषज्ञ रेवाड़ी।