फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Free dialysis facility started in civil hospital

Rewari News: अब हर जरूरतमंद को मिल रही मुफ्त डायलिसिस सुविधा

Sun, 03 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Free dialysis facility started in civil hospital
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा में सरकार का गठन होते ही राज्य सरकार ने किडनी रोगियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। अब किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब नागरिक अस्पताल में किडनी के हर मरीज केे लिए मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

अभी तक आयुष्मान कार्डधारकों और बीपीएल कैटेगरी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा फ्री में मिल रही थी, लेकिन अब हरियाणा सरकार के आदेश के बाद नागरिक अस्पताल में चल रहे डायलिसिस सेंटर में बीपीएल कार्डधारकों और आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ ही सभी किडनी मरीजों के लिए निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
विज्ञापन


रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में अभी तक हर महीने में करीब 500 डायलिसिस किए जा रहे हैं। डायलिसिस की यह सुविधा नागरिक अस्पताल में मरीजों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत चल रहे डायलिसिस सेंटर में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलने से वह अपने परिवार पर बोझ नहीं बनेंगे। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि इस सुविधा के बाद अब नागरिक अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होगा।

डायलिसिस विंग के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। इसके लिए 8 मशीनें लगाई गई थीं। सभी मशीनें सही तरीके से काम कर रही हैं। यहां एक चिकित्सक सहित आठ लोगों का स्टाफ काम करता है। डायलिसिस मशीन चलाने और जांच आदि करने के लिए कर्मचारी पूरे हैं, कमी नही है। प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों की डायलिसिस होती है। किसी प्रकार की कोई वेटिंग नहीं चल रही है। मरीजों को फ्री इलाज मिल रहा है।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में सभी किडनी मरीजों को मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम से किडनी मरीज मुफ्त में इलाज नागरिक अस्पताल में करवा पाएंगे। आमजन नागरिक अस्पताल में क्वालिटी डायलिसिस ट्रीटमेंट सिविल सर्जन के मार्गदर्शन मुफ्त में प्राप्त करें। फ्री में डायलिसिस की सुविधा का लाभ उठाएं। इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। - डॉ. इंद्रजीत यादव, उप चिकित्सा अधीक्षक, जिला

नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed