फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 98 thousand in the name of updating bill

Rewari News: बिल अपडेट करने के नाम पर 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 22 Jul 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 98 thousand in the name of updating bill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। आईजीएल गैस कनेक्शन का बिल अपडेट करने के नाम पर गांव शहबाजपुर खालसा निवासी व्यक्ति से 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव शहबाजपुर खालसा निवासी विनोद ने बताया कि उन्होंने घर में आईजीएल गैस का कनेक्शन ले रखा है। 18 जुलाई की दोपहर उनके व्हॉट्सएप पर बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन काटे जाने की सूचना आई। जानकारी लेने के लिए मैसेज किया तो राकेश कुमार त्रिवेदी नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह आईजीएल ऑफिस रेवाड़ी से बोल रहा है। कहा कि उन्होंने जो बिल भरा है वह अपटेड नहीं है। अपने अकाउंट से अपडेट करने का तरीका बताने के लिए उसने एक नए नंबर से व्हॉट्सएप कॉल किया जिसमें उसने एक एप का लिंक भेज कर मोबाइल स्क्रीन शेयर करके अकाउंट और डेबिट कार्ड से तीन बार में करीब 98 हजार का ट्रांजेक्शन किया। पूछने पर उसने बताया कि गलती से पैसे कट गए हैं। 24 घंटे के भीतर कटे हुए पैसे वापस आ जाएंगे। शक होने पर जब आईजीएल कार्यालय पहुंचा तो पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। कसौला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed