{"_id":"64d2862b5b2f4442be05652e","slug":"fraud-of-52-thousand-rupees-in-the-name-of-admission-in-university-rewari-news-c-198-1-rew1001-3186-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विश्वविद्यालय में दाखिला कराने के नाम पर 52 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विश्वविद्यालय में दाखिला कराने के नाम पर 52 हजार रुपये की ठगी
Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने अपने पिता के दोस्त से 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव भटसाना निवासी लेखराम मेहरा फिलहाल सेक्टर-4 में किराये के मकान पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त का बेटा शहर के पोसवाल चौक पर मिला और 20 हजार रुपये की जरूरत बताते हुए उधार लिए।
कुछ दिनों बाद उसने बताया कि उसकी दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में किसी उच्चाधिकारी से अच्छी जान पहचान है और वह उनकी बेटी का यूनिवर्सिटी में दाखिला करा देगा। इसकी एवज में उसने 52 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 32 हजार रुपये युवक के खाते में डाल दिए। साथ ही 20 हजार रुपये पहले के बाकी थे। कुल मिलाकर 52 हजार रुपये युवक ने ले लिए, लेकिन काफी दिन तक भी बेटी का दाखिला नहीं हुआ तो उन्होंने अपने स्तर पर यूनिवर्सिटी में जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि उन्होंने कोई फीस जमा ही नहीं कराई है। लेखराम का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी से मामले की जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उन्होंने युवक से अपने रुपये मांगे। युवक ने अब तक रुपये नहीं लौटाए हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।